स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को नोटिस जारी

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शिक्षा विभाग ने लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसा है। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के औचक निरीक्षण के बाद नवाडीह स्कूल के प्रधानपाठक समेत पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिक्षकों पर अनुपस्थित रहने और डेली डायरी का संधारण नहीं करने सहित अन्य लापरवाही के आरोप हैं। DEO ने सभी संबंधित शिक्षकों से दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने नवाडीह स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने सभी पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इन शिक्षकों को जारी किया गया नोटिस

कारण बताओ नोटिस पाने वालों में स्कूल के प्रधानपाठक अजय कुमार सिंह के अलावा अर्चना शुक्ला, आर.के. खूंटे, सिसिलिया मिंज और ईश्वरीय लाल लहरें शामिल हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित शिक्षकों से दो दिवस के भीतर जवाब मांगा है। अब शिक्षकों के जवाब के आधार पर शिक्षा विभाग आगे की कार्रवाई कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!