नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक होने के बाद अब यह परीक्षा 21 जून को वापस होने जा रही है। केंद्र सरकार ने पेपर लीक के बड़े नेटवर्क को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। परीक्षा के एक दिन बाद 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक लगाई गई है।
एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत यह निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें धारा 69 ए का हवाला दिया गया है।
केंद्र सरकार परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर अलर्ट है और अब वह किसी भी तरह का कोई चूक नहीं होने देना चाहती है। इसलिए समित समय के लिए टेलीग्राम पर यह रोक लगाई गई है। वहीं इसके साथ ही टेलीग्राम पर मैसेज को एडिट करने का फीचर 30 जून तक बंद रहेगा। ताकि कोई पुराने मैसेज को एडिट कर पेपर को लेकर कोई भ्रामक जानकारी ना फैला सके।
21 जून को वापस होगी नीट यूजी
एनटीए के अनुसार नीट-यूजी 2026 अपनी तय तारीख 21 जून को दोबारा आयोजित की जा रही है। इसके लिए उम्मीदवार से यह अपील भी की गई है कि किसी भी तरह के अपडेट के लिए केवल आधिकारिक चैनल की बात पर ही ध्यान दें। टेलीग्राम को बंद करने से इसका इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन व्यवस्था केवल कुछ समय के लिए ही है।


