एसएसबी एसआई एएसआई भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, इस डेट तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका

SSB SI ASI Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) सब-इंस्पेक्टर एवं एएसआई असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए तय तिथियों में आवेदन न कर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। एसएसबी की ओर से इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट को 4 मई 2026 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और तय तिथि में आवेदन नहीं कर सके थे वे अब एक्सटेंड की गई तिथि तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

कौन ले सकता है भर्ती में भाग

  1. एसएसबी एसआई पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार 12th के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा/ संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री आदि प्राप्त की हो। न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो।
  2. एसएसबी एएसआई पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने न्यूनतम 12th के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा हासिल किया हो।
  3. न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।

भर्ती के लिए स्वयं कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर एप्लीकेशन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है।

फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस जमा करनी होगी। शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

नोटिफिकेशन लिंक

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से एसआई के 51 पदों और एएसआई के 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से एसआई (Staff Nurse) के लिए 10, एसआई (Pioneer) के लिए 21, एसआई (Communication) के लिए 20, एएसआई (Radiographer) के लिए 1, एएसआई (Pharmacist) के लिए 2, एएसआई (Operation Theatre) के लिए 1 और एएसआई (Dental Technician) के लिए 1 पद आरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!