इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, जानें क्या कहती है आपके भाग्य की रेखाएं…

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को सोच समझ कर धन खर्च करना होगा, नहीं तो धन हानि हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए दिन ठीक है। स्वास्थ का ध्यान रखें।

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। नौकरी कर रहे जातक अत्यधिक कार्यभार के चलते व्यस्त रहेंगे।  माता पिता के साथ समय व्यतीत करें, उन्हें अच्छा लगेगा। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के सदस्य के किसी प्रकार के वाद विवाद से बचें। फालतू के खर्चे हो सकते हैं, सोच समझ कर चलना होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी को पैसा उधार न दें और न ही उधार लें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, आप इस विवाद को ठीक करने में कामयाब रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों का स्थानांतरण या प्रमोशन हो सकता है। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए जाने का सोच सकते हैं। घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। अपना अधिकांश समय परिवार के साथ व्यतीत करें। सेहत की बात करें तो आपकी सेहत में सुधार आएगा।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों की लाइफ में तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। आपके द्वारा किया गया कार्य अच्छा रहेगा। पुराने अटके कार्य को आज खत्म करने के लिए दिन अच्छा है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में अत्यधिक मुनाफा हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात  होगी जो काफी अच्छी रहेगी। संतान पक्ष  की ओर से आप चिंतित रहेंगे।

तुला 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए दिन तनाव भरा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। घर  से बाहर निकलते समय अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। खानपान पर विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातक जो साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए उत्तम रहने वाला है। किसी बड़ी डील को फाइनल करके अच्छा मुनाफा कमाएंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आपके लिए समस्या तो लेकर आएगा,लेकिन आप उसे अपने किसी मदद मित्र की मदद से आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान आपसे किसी वाहन की फरमाइश कर सकती हैं,जिसे आप पूरी भी अवश्य करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते में यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो आप उसे बातचीत के जरिए समाप्त करके एक दूसरे के साथ मिलकर रहेंगे

धनु 

धनु राशि के जातक जो व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन कुछ समस्याएं तो लेकर आएगा,लेकिन फिर भी आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बहुत ही सावधानी से बनानी होगी व उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले,नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है,लेकिन अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना होगा। आप अपने पुराने उभरते हुए रोगों को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। एनर्जी से भरपूर रहने के कारण अपने सभी कार्य को पूरा करने में लगे रहेंगे और किसी भी कार्य को आसानी से पूरा कर सकेंगे। मित्रों के साथ किसी पिकनिक व छोटी मोटी पार्टी आदि का भी प्लान कर सकते हैं,लेकिन आपको कुछ संवेदनशील मामलों में सावधान रहना होगा। किसी वरिष्ठ सदस्य का दिल नहीं दुखाना है। यदि वह आपको कोई कार्य सौंपे,तो उसे जिम्मेदारी से पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखमय रहने वाला है। अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे और आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल,लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं,लेकिन आपको अपने व्यवहार में अहंकार लाने से बचना होगा।  परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपकी बात का बुरा मान सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति के मजबूत होने से प्रसन्न रहेंगे और इसके साथ-साथ आप दूसरों की मदद भी आसानी से कर पाएंगे।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नही रहेगा। आप अपने साहस व पराक्रम से किसी मुश्किल काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे जिससे आपका विश्वास और गहरा होगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों व अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज अत्यधिक लाभ होने की संभावना है।

error: Content is protected !!