घर में पत्नी बनाती थी शराब, पति ने किया मना तो उड़ेल दिया गर्म पानी, हालत गंभीर….

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने पति पर गर्म चावल से निकला पानी फेंक दिया, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसकी गलती बस इतनी थी कि उसने पत्नी को शराब बनाने से मना कर दिया था। फिलहाल गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीण का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने भी इस पूरे मामले में जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दरिमा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और खेती किसानी का काम करता है। पीड़ित की पत्नी शराब बनाने का काम करती थी, जिसके कारण लोगों का उसके घर आना जाना लगा रहता था। इसी को लेकर उन दोनों का अक्सर विवाद होते रहता था। घटना वाले दिन पीड़ित ने जब पत्नी को शराब बनाने से मना किया, तो वो भड़क गई और गर्म चावल से निकला पानी अपने पति पर फेंक दिया।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

गर्म पानी की चपेट में आते ही ग्रामीण बुरी तरह से झुलस गया। उसकी चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!