50.3MP सेल्फी कैमरा वाला ये नया फोन हुआ लॉन्च, 5,100mAh की है बैटरी; डिजाइन भी यूनिक

टेक्नोलॉजी डेस्क। Sharp ने जापान में अपनी R सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर Sharp Aquos R11 लॉन्च कर दिया है। Aquos सीरीज का ये नया फोन तीन कलर ऑप्शन्स में आता है और Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर चलता है। इसमें 12GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 3600 nits है। कैमरे की बात करें तो Sharp Aquos R11 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसका मेन सेंसर 50.3 मेगापिक्सल का है। इसमें 5,100mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन का कैमरा मॉड्यूल दिखने में काफी यूनिक है।

Sharp Aquos R11 की कीमत

जापान में Sharp Aquos R11 की कीमत JPY 1,63,899 (लगभग 96,000 रुपये) रखी गई है। ये फोन सिंगल 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। इसे आइवरी, नेवी और टेराकोटा कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

Sharp Aquos R11_

Sharp Aquos R11 के स्पेसिफिकेशन्स

Sharp Aquos R11 एंड्रॉइड 16 पर चलता है और कंपनी ने पुष्टि की है कि इस फोन को तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसमें 6.5 इंच का फुल HD+ (1,080×2,340 पिक्सल) Pro IGZO OLED डिस्प्ले है, जो 1Hz से 240Hz तक के अडाप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये पैनल 3,600 nits तक की पीक ब्राइटनेस देने के लिए रेट किया गया है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS4.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोटोग्राफी के लिए Sharp Aquos R11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर f/1.9 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50.3 मेगापिक्सल का है। सेटअप में 50.3 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS सपोर्ट वाला 38.5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। कैमरा सिस्टम में 14-चैनल वाला स्पेक्ट्रल सेंसर भी दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए, Sharp Aquos R11 के फ्रंट में 50.3 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, NFC और Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स हैं। वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IPX5, IPX8 और IPX9 रेटिंग मिली है और डस्ट से सेफ्टी के लिए IP6X रेटिंग दी गई है। ये फोन MIL-STD-810G और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स पर भी खरा उतरता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेसियल रिकग्निशन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Sharp Aquos R11 में 5,100mAh की बैटरी है जो 36W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन लगभग 156×74×8.9mm और वजन लगभग 195 ग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!