जैन मंदिर से अष्टधातु की 3 मूर्तियां चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर….

एमपी/इंदौर। चोरों के द्वारा सूने मकान के साथ ही धार्मिक स्थल ऑन को भी लगातार निशाना बनाया जा रहा और इसी के तहत ग्रामीण थाना क्षेत्र में चोरों ने जैन मंदिर में चोरी के वारदात करते हुए तीन अष्टधातु की प्रतिमा और दान पेटी चुराकर फरार हो गए पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

घटना 16 सितंबर की रात 2 बजे से सुबह 5.30 बजे के बीच की

क्षिप्रा पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात लसूडिय़ा परमार स्थित सफारी पार्क जैन मंदिर में हुई। पुलिस ने फरियादी दिलीप जैन की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना 16 सितंबर की रात 2 बजे से सुबह 5.30 बजे के बीच की है।

समाज में रोष व्याप्त

अज्ञात आरोपी मंदिर के साइड के छोटे गेट का ताला तोडक़र भीतर घुसे और मंदिर के अंदर से अष्टधातु से बनी भगवान महावीर,भगवान आदिनाथ और भगवान अरहनाथ की मूर्तियां और कांच की दान पेटी चुरा ले गए। चोरी की सूचना मिलते ही समाजजन में रोष व्याप्त हो गया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!