
ट्रेवल डेस्टिनेशन। मई का महीना शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं इस महीने में पढ़ने वाले लॉन्ग वीकेंड या लंबी छुट्टियों के दौरान कहीं ना कहीं ट्रिप का प्लान जरूर करती हैं। अगर आप भी मई के महीने में अपने परिवार वालों के साथ या दोस्तों के साथ कोई ट्रिप प्लान कर रही हैं, लेकिन आपकी डेस्टिनेशन वही पुरानी शिमला-मनाली है, तो अब आप अपने डेस्टिनेशन में कुछ बदलाव कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसी खास और बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप मई के महीने में जाकर अपनी ट्रिप को यादगार और खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन तीन हिडन जगहों के बारे में।
धनोल्टी, उत्तराखंड
अगर आपको घूमने फिरने का बहुत शौक है और आप हर महीने कहीं ना कहीं ट्रिप प्लान करती रहती हैं, तो अब आप इस महीने यानी मई के गर्मी भरे महीने में शिमला मनाली जानें के बजाय धनौल्टी जा सकती हैं। यह उत्तराखंड की मशहूर जगहों में से एक है। अब आप शिमला मनाली के शोर-शराबा वाले इलाके में नहीं जाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह जगह बेस्ट होगी। यहां हरीभरी वादियां और ठंडी हवाएं आपका दिल जीत लेगी।

पंगोट, उत्तराखंड
यही नहीं अगर आप किसी खास ट्रिप पर जाने का मन बना रही हैं, लेकिन डेस्टिनेशन को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अब आप परेशान होने के बजाएं पांगोट, उत्तराखंड का दीदार कर सकती हैं। यह जगह दोस्तों के साथ घुमने के लिए परफेक्ट हो सकती है। इस जगह जाकर आप एक से एक खूबसूरत फोटो क्लिक करवा सकती हैं साथ ही अपने पूरे ट्रिप को यादगार भी बना सकती हैं। यह जगह पक्षी प्रेमियों के लिए बेहद खास हो सकती है।

गुशैनी, हिमाचल प्रदेश
आपके लिए इस तरह की हिडन प्लेस गुशानी भी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। इस जगह पर आप अपने दोस्तों के साथ या फैमिली वालों के साथ जा सकती हैं। भीड़ भाड़ से दूर यह जगह अब लोगों को बहुत पसंद आ रही है। हरी भरी वादियों से घिरा यह एक छोटा सा गांव तीर्थन घाटी के पास बसा है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ तीर्थन नदी के किनारे कुछ शांत पल बिता सकती हैं। यहां आपको एक से एख खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

