छत्तीसगढ़ से बेंगलुरु का सफर होगा आसान, बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस अब नियमित ट्रेन के रूप में चलेगी

रायपुर। रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु) के बीच चल रही समर स्पेशल ट्रेन (Special Train) को नियमित करने का निर्णय लिया है। अब यह साप्ताहिक सेवा नियमित ट्रेन संख्या 18261/18262 के रूप में संचालित होगी।

बुधवार को बिलासपुर से रवाना होगी

गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होगी। ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव होते हुए अगले दिन शाम 7 बजे यलहंका पहुंचेगी।

बिलासपुर-यलहंका ट्रेन का डोंगरगढ़, गोंदिया, वडसा, चांदाफोर्ट, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, काजीपेट, चर्लपल्ली, सिकंदराबाद, लिंगमपल्ली, विकाराबाद, तांडूर, यादगीर, कृष्णा जंक्शन, रायचूर, मंत्रालयम रोड, गुंटकल, गुत्ती, अनंतपुर, धर्मवरम और हिंदूपुर में ठहराव रहेगा।

27 अगस्त से वापसी सेवा

गाड़ी संख्या 18262 यलहंका-बिलासपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार रात 9:30 बजे यलहंका से रवाना होगी और तीसरे दिन तड़के 3:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। नियमित संचालन से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को दक्षिण भारत के लिए स्थायी आवागमन सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!