सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नंदनमारा के पास मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. नाराज ग्रामीणों ने बुधवार सुबह बाईपास मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. उनकी मांग है कि बाईपास मार्ग पर लाइट, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके. चक्काजाम के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई है. सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे.

हादसे में युवकों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के नंदनमारा में बीती रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. दोनों मृतक नंदनमारा के निवासी थे. घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है. मार्ग पर लाइटिंग की कमी और ब्रेकर नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई. उनकी मांग है कि प्रशासन बाईपास मार्ग पर यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें, जिससे वाहन चालकों को परेशानी न हो और दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आ सके.

मांग पूरी होने तक चक्काजाम जारी रखने की चेतावनी

अपनी मांगो को लेकर बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बाईपास मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, इसमें महिलाएं और बच्ची भी शामिल हैं. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा. घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे गए. वह ग्रामीणों से बातचीत कर समझाइश दे रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं. स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास लगातार जारी है.

हादसों की रोकथाम के लिए सुरक्षा इंतजाम जरूरी

दो युवकों की मौत के बाद बाईपास मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग मार्ग का निरीक्षण कर जरूरी सुधार करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. फिलहाल मौके पर प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है. चक्काजाम समाप्त कराने और यातायात सामान्य करने के लिए प्रशासन की आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!