सड़क हादसे में दो युवकों की मौत: रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक की लहर है और गुस्साई भीड़ ने चक्काजाम कर दिया।

यह घटना बांकीमोंगरा चांदनी चौक के पास सोमवार रात को हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों की ट्रेलर के नीचे आकर मौत हो गई।

परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे रोंगा-बांकीमोंगरा मार्ग पर घंटों आवाजाही ठप रही। चक्काजाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अमरदीप आंचल और बांकीमोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने की ये मांग

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और चांदनी चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!