UCO Bank SO Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूको बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन किये जा चुके हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं तो इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 18 सितंबर 2026 निर्धारित है।
कौन ले सकता है भर्ती में भाग
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का पदानुसार संबंधित क्षेत्र में स्नातक/ बीई/ बीटेक/ सीए/ IT/CS/AI & ML/ डाटा साइंस/ एमसीए/ एमटेक/ एमएससी आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से कम और 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये फीस जमा करनी होगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
- यूको बैंक एसओ भारतो 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक पोर्टल onlineappl.ucoonline.bank.in/SPE_RCER/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration पर जाएं और पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

करीब 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 64820 से लेकर 93960 (बेसिक पे स्केल) तक मंथली वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन रिटेन एग्जामिनेशन/ स्क्रीनिंग/ ग्रुप डिस्कसन/ इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं।

