
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यूपीएससी की ओर से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर APFC के पदों पर आवेदन करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त, 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 11 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 Notification Direct Link
कैसे करें APFC पद के लिए आवेदन
एपीएफसी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
