बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, कई यात्री घायल, ड्राइवर गंभीर….

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के कोयलर में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 से 30 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बस और ट्रक की जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोयलर क्षेत्र में सामने से धरमजयगढ़ की ओर आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके अंदर भी भारी नुकसान हुआ। हादसे में बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजने में मदद की। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोयलर क्षेत्र में वाहनों की रेलमपेल आवाजाही से सड़क दुर्घटना की घटना घटित होना बताया जा रहा है। बहरहाल हादसे की प्रमुख वजह की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!