पति को डूबता देख तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की डूबने से मौत….

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. तालाब में गिरने से पति डूबने लगा, बचाने के लिए पत्नी ने छलांग लगा दी. हालांकि दोनों बाहर नहीं आ पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई. रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया. घटना कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी की है.

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग और उनकी पत्नी घुघरी नाग के रूप में हुई है. वन विभाग के तालाब में अचानक मुनेश्वर गिरकर पानी में डूबने लगा, जिसके बाद उनकी पत्नी ने भी छलांग लगा दी. बाहर निकलने का प्रयास अफल रहा. दोनों की डूबकर मौत हो गई. इस दौरान वहां मौजूद रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर आई. हालांकि ग्रामीणों की तत्परता के कारण उस सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

कुसमी CHC में नहीं मिला शव वाहन

सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया. बताया गया कि अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को निजी वाहन से शव अस्पताल ले जाना पड़ा.

घटना को लेकर कुसमी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. हादसे की खबर से मृतक दंपती के परिवार में शोक का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!