इंस्टाग्राम रील से खुला वन्य जीव शिकार का राज, 3 आरोपी अरेस्ट…

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील ने वन्य जीव शिकार के मामले का पर्दाफाश कर दिया। मामले में वन विभाग ने पुलिस की साइबर सेल की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम रील में इंडियन मॉनिटर लिजार्ड का शिकार कर उसे खाने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने पुलिस की साइबर सेल से संपर्क कर आरोपियों तक पहुंच बनाई. खुंटेपाल-श्यामगिरी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया.

आरोपियों के कब्जे से शिकार में इस्तेमाल तीर-धनुष और अन्य सामान भी जब्त किया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने वन्य जीव का शिकार करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!