बस छूटने पर दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रही महिला से सामूहिक दुुष्कर्म, चार दरिंदे गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बस छूट जाने के बाद घर लौटने के लिए अन्य साधन का इंतजार कर रही एक महिला के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता कोरिया जिले की रहने वाली है और वह चांदनी थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। वापस घर लौटने के दौरान उसकी बस छूट गई, जिसके बाद वह सड़क किनारे अन्य साधन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान चार आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने कोरिया जिले में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान मामला चांदनी थाना क्षेत्र का होने के कारण केस वहां स्थानांतरित किया गया। चांदनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!