महिला आरक्षण- 3 संशोधन बिल: 251 vs 185… लोकसभा में परिसीमन बिल लाने का प्रस्ताव पास

Women Reservation- 3 Amendment Bills: महिला आरक्षण- 3 संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है। महिला आरक्षण और परिसीमन (Delimitation Bill) समेत 3 संशोधन बिल को पुर्नस्थापित करने के लिए ध्वनि मत से पास कराने की कोशिश की गई। इसके बाद विपक्ष ने मत विभाजन मांगा। इसके बाद स्पीकर ने इसके लिए वोटिंग की अनुमति दी। पक्ष में 251, विपक्ष में 185 वोट पड़े। अब लोकसभा में 18 घंटे की चर्चा शुरू हो गई है।

लोकसभा में पेश किए गए तीनों बिलों पर 17 अप्रैल को शाम 4 बजे वोटिंग होगी। आज और कल इस पर चर्चा होगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार यहां सुनने और जवाब देने के लिए है. सरकार ने 12 घंटे चर्चा का समय तय किया है। पीएम मोदी कल चर्चा के दौरान अपनी बात रख सकते हैं।

भाजपा की तरफ से बांसुरी स्वराज, कंगना रनोट बोलेंगी

लोकसभा में बीजेपी की ओर से चर्चा की शुरुआत कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे। भाजपा की तरफ से बहस में सांसद बांसुरी स्वराज, रक्षा खडसे, अपराजिता सारंगी, कंगना रनोट और धर्मशीला गुप्ता शामिल होंगी।

कौन से तीन विधेयक हैं

1. केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026
दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण तय करना है।

2. संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026
जनसंख्या की नई परिभाषा, बढ़ती आबादी के मद्देनजर संसद में सदस्यों की संख्या को बढ़ाना इसका मकसद।

3. परिसीमन विधेयक 2026
लोकसभा और विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना है। सीटों का फिर से निर्धारण होगा।

लोकसभा में तीनों बिलों पर चर्चा शुरू, मेघवाल जवाब दे रहे हैं

तीनों बिलों पर लोकसभा में चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा की तरफ से अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा- हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान को यह शक्ति दी है कि संशोधन करके लोकहित के फैसले ले सकते हैं। ये तीनों बिल, महिलाओं के लिए हैं। हमारे पास सामाजिक न्याय के लिए नीयत भी है, नीति भी है और मोदी जैसा नेता भी है।

राज्यसभा ने गुरुवार को अपने उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया

राज्यसभा ने गुरुवार को अपने उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया, जिसमें BJP, कांग्रेस, AIADMK और BJD के छह सदस्यों को 15 अप्रैल से प्रभावी रूप से नामित किया गया। पुनर्गठित पैनल में BJP से दिनेश शर्मा, एस फांगनोन कोन्याक और घनश्याम तिवारी; कांग्रेस से फूलो देवी नेताम; AIADMK से एम. थंबीदुरई; और BJD से सस्मित पात्रा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!