फ्लाईओवर से कूदी 21 साल की युवती, मौके पर ही दर्दनाक मौत….

दुर्ग. भिलाई में 21 साल की युवती ने बुधवार को पॉवर हाउस फ्लाई ओवर से छलांग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वह अपने घर से वॉक करने के लिए निकली थी. इस दौरान अचानक उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. मृतिका की पहचान खुर्शीपार निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई. घटना छावनी थाना क्षेत्र की है.

मिर्गी का दौरा पड़ने से थी परेशान

जानकारी के मुताबिक, पूनम अहिरवार लंबे वक्त से मिर्गी (epilepsy) की बिमारी थी. युवती मिर्गी के दौरों से परेशान रहती थी. परिवार एम्स अस्पताल में युवती का इलाज करा रहा था. घटना की सुबह वह अपने पिता से बाहर वॉक करने की बात कहकर घर से निकली थी. इसी बीच पॉवर हाउस फ्लाईओवर पर अचानक उसने छलांग लगा दी.

मिर्गी का दौरा या आत्महत्या?

घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. प्रारंभिक जांच में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत की वजह बताई गई. पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. फिलहाल सवाल है कि क्या घटना के वक्त युवती को मिर्गी का दौरा पड़ा था, या फिर उसने आत्महत्या की. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!