हॉकी टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप हेतु पुणे रवान

राजनंदगॉंव। आगामी 11 से 22 दिसंबर तक पुणे ; महाराष्ट्रद्धमें आयोजित सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु राज्य की सीनियर पुरुष हॉकी टीम बिलासपुर पुणे एक्सप्रेस में राजनांदगाव से पुणे के लिए दिनांक 9 दिसंबर को रवाना हो रही हैं।
यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप हेतु 30 खिलाड़ियों का कोचिंग कैम्प अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया था, जिसमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 18 खिलाड़ियों का चयन उक्त प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रशिक्षण शिविर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के मार्गदर्शन में हॉकी कोच दलबीर सिंह द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया है। पुणे में राज्य की सीनियर पुरुष टीम का पहला मैच 12 दिसम्बर को हॉकी बिहार के साथ खेला जाएगा। उक्त चैंपियनशिप हेतु राज्य की सीनियर हॉकी टीम में शामिल खिलाड़ियो में खुशाल यादव, कार्तिक यादव, तौफीक अहमद, संदीप यादव, दीपेश चौबे, सुखदेव निर्मलकर, लव यादव, रोहित रजक, आकाश ताम्रकार, खोगेस्वर बाघ, जुनैद अहमद, राजा खान, अरबाज अली, गुलशन कौशिक, चुम्मन ठाकुर, फणीश साहू, वैभव सिंह चंदेल तथा दलबीर सिंह कोचद्ध व राशिद अली खान मैनेजर के रूप में शामिल है।

error: Content is protected !!