ISRO के मिशन चंद्रयान-3 को बड़ी कामयाबी, डीबूस्टिंग का पहला चरण सफल

Chandrayan-3 Video: भारत का चंद्रयान-3 स्पेस में कमाल पर कमाल कर रहा है. चांद पर लैंडिंग से पहले चंद्रयान -3 ने स्पेस से एक वीडियो भेजी है. वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि चंद्रयान-3 चांद के सहत के काफी नजदीक पहुंच चुका है. इस वीडियो को इसरो (ISRO) ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें चंद्रयान-3 को चांद के काफी करीब से देखा जा सकता है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को बताया था कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रोपल्शन मॉड्यूल सफलतापूर्वक अलग हो गए थे. इसके बाद चंद्रयान तेजी से चांद की ओर बढ़ रहा  है.

चंद्रयान-3 भारत के लिए एक महत्वाकांक्षी मिशन है. अब पूरे देश को 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद के दक्षिणी ध्रुव पर स्पेसक्राफ्ट की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराई जाएगी. तय समय के अनुसार 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखेगा. ISRO ने कहा है कि डीबूस्टिंग का पहला चरण सफल हो चुका है. इसके साथ ही चंद्रयान-3 चांद का निचली कक्षा में प्रवेश कर गया है.

चंद्रयान-3 मिशन को करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया था. ISRO के मुताबिक चांद के दक्षिणी ध्रुव तक जाने में चंद्रयान-3 को करीब 41 दिन लगेंगे.

error: Content is protected !!