छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें मेरिट लिस्ट

CG VYAPAM Result 2023: छत्तीसगढ़ फीमेल सुपरवाइजर भर्ती के विभिन्न चरणों में सम्मिलित महिला उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने फीमेल सुपरवाइजर भर्ती के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है। सीजी व्यापम द्वारा महिला पर्यवेक्षक भर्ती के अंतिम नतीजों की घोषणा 18 सितंबर को की गई और इसके साथ ही मंडल ने अंतिम रूप से चयनित महिला उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर सूची भी जारी कर दी है।
सीजी व्यापम द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार सुपरवाइजर (खुली सीधी भर्ती) परीक्षा 2023 में संगीता पानीग्रही ने 84.278 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान रितु पटेल ने प्राप्त किया है और इनको 84.021 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि 83.763 अंकों के साथ प्रज्ञा कश्यप तीसरे स्थान पर हैं।

सीजी व्यापम सुपरवाइजर मेरिट लिस्ट लिंक

दूसरी तरफ, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीजी व्यापम ने सुपरवाइजर (खुली सीधी भर्ती) परीक्षा 2023 के नतीजों की घोषणा के साथ ही साथ फाइनल आंसर-की भी जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे मंडल के पोर्टल, vyapam.cgstate.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से फाइनल आंसर-की भी डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि सीजी व्यापम ने छत्तीसगढ़ सरकार के संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती तथा परिसीमित सीधी भर्ती) के कुल 440 पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2023 को किया गया था, जिसके नतीजे अब घोषित कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, उन्हें अगले चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

error: Content is protected !!