महिला आरक्षण मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला – भाजपा महिला मोर्चा

राजनांदगांव। जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से लोकसभा एवं राज्यसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन विधेयक) ऐतिहासिक बहुमत के साथ पारित किये जाने पर शहर के हृदय स्थल मानव मंदिर चैक पर जश्न का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने खुशी जताया, मोदी जी का आभार व्यक्त किया, फटाखे फोड़े तथा मिठाईयाॅ बाॅटकर अपनी खुशियों का इजहार किया।
जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री देवकुमारी साहू ने उक्ताशय की जानकारी प्रेस को देते हुये बताया कि महिला आरक्षण को लेकर पिछले छह दशक से कांग्रेस और उसके द्वारा पोषित पार्टियाॅ देश की आधी आबादी के साथ छल करते चली आ रही थी। महिला आरक्षण को लेकर अनेकों बार राजनीति हुई, बिल संसद में प्रस्तुत भी किये गये, पारित भी किये गये किन्तु उन्हे कानून का रूप नहीं दिया जा सका। किन्तु भाजपा की मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) संसद के दोनों सदनों में ऐतिहासिक बहुमत के साथ पारित कराकर दृढ़ संकल्प को प्रकट किया है। आने वाले समय में लोकसभा के नये परिसीमन और जनगणना के बाद देश की आधी आबादी महिलाओं को इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो जायेगा। यह देश की राजनीति का ऐतिहासिक फैसला है।
इस फैसले से महिला समाज को निः संदेह बराबरी का दर्जा प्राप्त होगा। उन्होनें मोदी सरकार का इसके लिये शुक्रगुजार करते हुये कहा कि जिस तरह से ऐतिहासिक फैसलों के लिये मोदी सरकार जानी जाती है, उस कड़ी में महिला आरक्षण बिल के विधेयक का पास होना भी जुड़ गया है। महिला मोर्चा की इस आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण साहू, महामंत्री पारूल जैन, पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम, भेष बाई साहू, जमुना साहू ,जागृति यदु, मधु बैद, एकता अग्रहरि, सविता बोस,जमुना साहू, पुष्पा गायकवाड, सरस्वती यादव, रेखा देवदास ,पुष्पा उईके, शैल यादव, मुनेश्वरी साहू, सुधा पवार, निम्मी, अंजू, वीरेंद्र जैन ,तरुण लहरवानी, रघुवीर वाधवा ,हकीम खान, लक्ष्मण यादव, गुलाब वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!