राजनांदगांव सीट को लेकर,बीजेपी नेत्री ने कही बड़ी बात

रायपुर।  कांग्रेस ने आज विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अपने पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस सूची में सीएम भूपेश बघेल सहित कई मंत्रियों का नाम शामिल है। वहीं, पार्टी ने 8 विधायकों का टिकट काट दिया है तो वहीं कुछ मंत्रियों की सीट बदल दी गई है। कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

सरोज पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की सूची डरते घबराते हुए जारी किया है, जिसमें अधिकांश चेहरे रिपीट किए गए हैं, ज्यादातर घिसेपिटे चेहरे हैं। उन्होंने मतदान से पहले ही ये दावा कर दिया है कि कांग्रेस की हार तय है। इस दौरान उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने गिरीश देवांगन को पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारे जाने को लेकर भी निशाना साधा है। सरोज पांडेय का कहना है कि सीएम ने CM ने गिरीश देवांगन की बलि चढ़ा दी है वो रिकार्ड मतों से हारेंगे। सीएम ने अपने मित्र मंडली को टिकट दी है। कांग्रेस के पास नए चेहरे नहीं थे, इसलिए भ्रष्टाचार में सहयोग देने वालों को टिकट दिया है।

error: Content is protected !!