कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की हुई बैठक, टीएस सिंहदेव हुए शामिल….

रायपुर/दिल्ली। AICC में कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। इससे पहले भी यानी आज सुबह कांग्रेस की बैठक हुई थी।बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हमारे लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करना और राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को सफल बनाना सबसे बड़ा लक्ष्य है। इसके लिए कांग्रेस हर एक कार्यकर्ता को भरपूर समय देना है और चर्चा करना है।

वहीं बैठक के बाद एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी की देश भर में 10 बड़ी रैली होना है। पार्टी अध्यक्ष ने सभी को संदेश दिया है कि आप सभी पार्टी के आंख कान हैं। आप जानते हैं कि जो कुछ हमें करना हैं, उसके लिए अगले तीन महीने का समय ही हमारे पास है, इसमें रात दिन एक करके हमें पार्टी के लिए जी जान से जुटे रहना है।

error: Content is protected !!