इन राशि वालों की पैसों की अड़चनें होंगी दूर, मिलेगा शुभ समाचार, जानें आपकी राशि के हाल…

मेष- बड़ों का सम्मान करना सीखें। अपने तौर तरीकों में बदलाव लाएं।सुख सुविधा पर बड़े खर्च सामने आएंगे। व्यवसाय मुश्किल से होगा। चिंता तथा तनाव बढ़ेंगे।

बृषभ- परिजनों से बेवजह विवाद न करें। वैवाहिक कार्य में बाधा होगी। राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा के योग हैं।

मिथुन- आजकल आपके मन में नकारात्मक विचार ज्यादा आ रहे हैं।समय पर सम्भल जाएं। धन प्राप्ति में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी। विवाद से बचें अन्यथा क्लेश होगा। घर.परिवार की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क- निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। परिजनों के साथ यात्रा होगी। कारोबार में धनलाभ होगा। घर बाहर पूछ.परख बढ़ेगी। वैवाहिक कार्य में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

सिंह- हर कार्यों में आ रही रुकावटें बेचैनी बढ़ा सकती है। हर किसी की बातों पर जल्दी विश्वास करना आपके लिए नुकसान दायक रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा।

कन्या- नौकरी में भाग्योन्नति होगी। लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार के साथ आज पिकनिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

तुला- आज के दिन फुरसत रहेगी। घर परिवार के कार्यो में समय व्यतीत होगा। आलस की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के कारण तनाव रहेगा। व्यर्थ खर्च सामने आएंगे।

व्रश्चिक- परिवारिक विवाद से बाधा होगी। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। धन लाभ होगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।

धनु- कार्यस्थल पर विवेक से कार्य करें। व्यवसायिक नई योजना लागू करने का मन बनेगा। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा टालें।

मकर- आजकल आप झूठ बोलने लग गए हैं। याद रहे, एक झूठ को छुपाने के लिए दस दूसरे झूठ बोलने पड़ते हैं। धर्म.कर्म में रुचि रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विवाद न करें। क्रोधी स्वभाव रहेगा।

कुम्भ-दिन की शुरुआत में ही कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे। परिवार में वृद्ध जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें और तुरंत निर्णय लेना सीखें।

मीन- समय शुभ संकेतों से युक्त है। विशेष जनों से मुलाक़ात होगी। संगठन से जुड़े जातक कीर्ति लाभ प्राप्त करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से जुड़े लोग अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।

error: Content is protected !!