Gyanvapi Case. वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले में आज जिला अदालत में बड़ा फैसला होगा. ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा-पाठ करने के अधिकार पर वाराणसी जिला जज आज फैसला देंगे.
वाराणसी जिला न्यायालय में हिंदू पक्ष ने व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ करने की मांग की है. दोनों पक्ष के दलील को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है जिस पर आज दोपहर बाद फैसला आएगा.
ज्ञानवापी के तहखाना में पूजा-पाठ करने के अधिकार पर जिला जज आज फैसला देंगे. वाराणसी जिला न्यायालय में हिंदू पक्ष ने व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ करने की मांग की है. दोनों पक्ष के दलील को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है.
हिंदू पक्ष के वकील एडवोकेट सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि हमने 25 सितंबर 2023 को वाराणसी की अदालत में याचिका दायर की थी कि सोमनाथ व्यास परिवार के ‘तहखाने’ के संबंध में एक जिला मजिस्ट्रेट को रिसीवर बनाया जाए, ताकि वहां कोई अतिक्रमण न हो और न ही तहखाना को कोई नुकसान न हो.
साथ ही, 1993 तक यहां होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों को फिर से शुरू किया जाए. व्यासजी समेत परिवार 1993 तक तहखाने में पूजा पाठ करता था. 1993 के बाद तत्कालीन राज्य सरकार के आदेश पर तहखाने में पूजा पाठ बंद कर दिया गया था.

