पंजाब चुनाव: दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे CM चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। रविवार को जारी हुई सूची में कुल 8 उम्मीदवारों का नाम है। लिस्ट के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। जिन दो सीटों से चन्नी मैदान में उतरेंगे उसमें पहली चमकौर साहिब (एससी) सीट है और दूसरी भादौर सीट है जहां वो चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने जिन 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसमें तारसेम सिंह सियालका को अटारी उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सुखपाल सिंह भुल्लर को खेम करण, सतबीर सिंह सैनी को नवान शहर, इश्वरजोत सिंह चीमा को लुधियान साउथ, मोहन सिंह को जलालाबाद, चरणजीत सिंह चन्नी को भादौर, मनीष बंसल को बरनाला और विष्णु शर्मा को पटिलाया से उम्मीदवार बनाया है।

‘द हिन्दू’ से साक्षात्कार के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी शनिवार को ने कई सवालों के जवाब दिए थे। उनसे जब पूछा गया कि कांग्रेस ने पंजाब चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा अभी तक क्यों नहीं की गई है? राहुल गांधी भी इस बात पर खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। जवाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह नहीं है, क्योंकि पंजाब के लोग इस बार विधानसभा चुनाव से पहले  मुख्यमंत्री पद की मांग कर रहे हैं और हमारे पार्टी नेतृत्व ने पंजाबियों की मांग को स्वीकार कर लिया है।मजीठिया ही नहीं ये कारण भी सिद्धू की राह बना रहे मुश्किल, जानिए समीकरण

एक दिन पहले कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चार क्षेत्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मालवा क्षेत्र के लिए संजय निरूपम और अर्जुन मोढवाडिया के तौर पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उत्तम कुमार रेड्डी को माझा क्षेत्र और सुखविंदर सिंह सुखू को दोआबा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बता दें राज्य की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। दस मार्च को नतीजे घोषित होंगे।

 

error: Content is protected !!