प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लाचार : चरणदास महंत

रायपुर। प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, छग भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जी , शिक्षामंत्री जी, इस बिटिया के दर्द पीड़ा को समझ रहे है, ना..? यह प्रमाणित हो गया की प्रदेश मे शिक्षा व्यवस्था की क्या दुर्गति है, शासकीय स्कूलों में शिक्षक नहीं है, तो बच्ची ने क्या गलत मांग कर ली, जवाब दो..?

आगे उन्होंने कहा, देश के इतिहास मे पहली बार केंद्रीय एजेंसियों को भाजपा मोदी सरकार अपने निजी स्वार्थ के लिए विपक्ष को दबाने गंदा खेल खेल रही है। पूँजीपतियों की भाजपा सरकार अडानी जैसे बड़े उद्योगपति को मुनाफे के लिए सारे नियम तार तार कर रही है। कांग्रेस ने सेबी में हो रही लापरवाही और ED,CBI की निष्क्रियता के विरोध में देशभर मे विरोध प्रदर्शन किया है।

error: Content is protected !!