डॉ. रमन सिंह कल संस्कारधानी प्रवास पर

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 7 फरवरी को अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. सिंह मौलश्री विहार खनिज नगर रायपुर से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर रविवार दोपहर 12.30 बजे यहां जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेगे। फिर वे सनसिटी जाएंगे। तत्पश्चात वे गायत्री स्कूल में एकल विद्यालय प्रशिक्षण शिविर में उपस्थिति देंगे। डॉ. सिंह वहां से प्रस्थान कर हीरा मोती लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद वे सनसिटी लौट कर मौलश्री विहार खनिज नगर रायपुर प्रस्थान करेंगे।

 

error: Content is protected !!