राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया; चाय पर बुलाया…

Rahul Gandhi Extends Hand of Friendship to Abhijit Dipke: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी नेता अभिजीत दीपके अपने-अपने मोर्चे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी जहां विपक्ष का एकजुट कर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज बुलंद किए हुए हैं। जबकि अभिजीत दीपके युवाओं का साथ होने का दावा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिळाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं। अब इस मामले में राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।

दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीजेपी का साथ दिया और मोदी सरकार पर निशाना साधा। वहीं 14 अक्टूबर को विपक्ष के लिए आयोजित हाई टी कार्यक्रम में भी कांग्रेस ने सीजेपी को शामिल होने के लिए भी न्योता भेजा था। हालांकि अभिजीत इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए है।

मीडिया रिपोर्ट के मंगलवार सुबह कांग्रेस ने सीजेपी से संपर्क करने और उसके नेताओं को राहुल गांधी की हाई टी पर बुलाने का फैसला लिया। इसके लिए वकील प्रशांत भूषण ने मिडिएटर की भूमिका निभाने और दीपके तक पहुंचने का आग्रह किया। दीपके से संपर्क करने की कोशिश भी की गई मगर वो उस समय महाराष्ट्र में थे। वहीं सौरव दास और आशुतोष रांका पुलिस की हिरासत में थे।

राहुल गांधी का ऑफर स्वीकार कर सकते हैं दीपके

हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके फिलहाल राहुल गांधी के टी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। लेकिन आने वाले दिनों में दीपके राहुल गांधी का ऑफर स्वीकार कर सकते हैं। दरअसल जून-जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए पिछले विरोध प्रदर्शनों में सीजेपी के प्रोटेस्ट में काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे। हालांकि इस बार का नजारा बिलकुल अलग दिख रहा है। प्रदर्शनों में कुछ लोग ही शामिल हो रहे हैं। इसेक पीछे सीजेपी प्रोटेस्ट को कुचलने का हावाला दे रही है। लेकिन सच यह है कि सीजेपी के प्रदर्शन में अब पहले वाली बात नहीं रही। वहीं दूसरी तरफ सीजेपी पर अमेरिकी फंड मिलने का भी आरोप लग रहा है। भारत के विकास को अवरुढ करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होने का खुलासा हुआ है। इसके कारण भी सीजेपी पर से लोगों का भरोसा अब कम हो रहा है। लोगों का समर्थन कम होने पर सीजेपी राहुल गांधी से हाथ मिला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!