दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस को एक और झटका, तीसरी पोस्टर गर्ल ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस को तीसरी बार एक और बड़ा झटका लगा है। यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई है। कांग्रेस की जानी-मानी नेता पल्लवी सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। पल्लवी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बड़ा आरोप लगाया था। पल्लवी सिंह लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपने के प्रमुख चेहरों में से एक थीं।

टिकट नहीं मिलने से नाराज वंदना सिंह ने टीवी चैनल से बातचीत में कहा था, मैं 5-6 साल से कांग्रेस में सक्रिय हूं। पदाधिकारी हूं, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हूं। प्रियंका जी ने कहा कि महिलाओं को 40 फीसदी मौका देंगे तो मुझे लगा मुझे भी मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वंदना ने कहा था कि पार्टी ने पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके उन लोगों को टिकट दिया जो कुछ ही दिन पहले पार्टी में आई हैं। यदि इसी तरह पुराने लोगों को नजरअंदाज किया गया तो कोई पार्टी का झंडा उठाने वाला नहीं है। वंदना ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा देने से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रियंका गांधी से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन समय नहीं दिया गया। वंदना ने कहा कि वह दो साल से प्रियंका गांधी से नहीं मिल पाई हैं।

error: Content is protected !!