स्वदेशी जागरण मंच की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा….

स्वदेशी को जन-जन तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने पर जोर

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। स्वदेशी भाव को जन-जन तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के उद्देश्य से कार्यरत स्वदेशी जागरण मंच की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक मंगलवार 6 अक्टूबर को शहर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, विस्तार और स्वदेशी विचार को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिले एवं नगर में रिक्त विभिन्न दायित्वों पर नवीन कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई। नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं का करतल ध्वनि से अभिनंदन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सह संयोजक दिनेश पाटिल ने कहा कि “स्वदेशी सिर्फ वस्तु नहीं, बल्कि विचार है। यह भारत के स्वाभिमान और आर्थिक स्वतंत्रता का मंत्र है।” उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और समाज में स्वावलंबन की भावना मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में मार्गदर्शक अजय तिवारी, दुर्ग संभाग संयोजक पोषण साहू, संभाग पूर्णकालिक कार्यकर्ता चिराग यादव, स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक राकेश इंदुभूषण ठाकुर, संघ के समरसता प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णुप्रसाद साव, चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद, कैट अध्यक्ष राजू डागा, राजकुमार शर्मा, अनिमेष रॉय, मोना गोसाई सहित जिले के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एवं जानकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!