पुलिस ने दी नदी में दबिश, तीन ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते आरोपी पकड़ाये

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन पर पुलिस चौकी जालबांधा स्टाफ की संयुक्त टीम के साथ रेत उत्खनन के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान आज पुलिस चौकी जालबांधा क्षेत्रन्तर्गत ग्राम मड़ौदा बिरौली के आमनेर नदी पर अवैध रूप से तीन ट्रैक्टर बिना नंबर (सोल्ड) को रेत उत्खनन करने वालों को उत्खनन करते रंगे हाथ पकड़े जिसमें ट्रैक्टर चालक लोकेश्वर साहू पिता गेंद राम साहू उम्र 20 वर्ष साकिन बडौदा एवं अनिल साहू पिता तुलसी साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बिरौली एवं किरण कुमार साहू पिता नमूस राम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बड़ौदा चौकी जालबांधा को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया जिसे जिला खनिज विभाग को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन समक्ष पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पवन पटवा, प्रधान आरक्षक आशुतोष सिंह प्रधान, आरक्षक राम दयाल सिंह, आरक्षक पुष्पेंद्र साहू, आरक्षक नरेंद्र साहू की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!