कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के चरोदा मार्ग पर छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ छात्र जान जोखिम में डालकर चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 5 फरवरी का है. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू कर दी.
वायरल फुटेज में लग्जरी गाड़ियों का एक काफिला दिख रहा है, जिसमें छात्र-छात्राएं गाड़ियों के गेट से बाहर निकलकर और ऊपर बैठकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं. कुछ छात्राएं सनरुफ से निकलकर खड़ी हो गईं. सभी मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन जरा सी लापरवाही न सिर्फ खुद छात्रों के लिए खतरनाक बन सकती थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी जोखिम में डाल रही थी.
फेयरवेल में टशन जमाने रायपुर पर किराए से लाए कार

जानकारी के मुताबिक, 5 फरवरी को कवर्धा के होली किंगडम स्कूल में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी. पार्टी में शामिल होने के लिए कुछ बच्चे लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर चरोदा मार्ग पर निकल पड़े. इस काफिले में थार, महिंद्रा स्कॉर्पियो और सेल्टोस जैसी महंगी गाड़ियां शामिल थीं.
हरकत में आई पुलिस

वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेने के बाद एक्शन में आ गई है. जांच में सामने आया कि स्कूली छात्रों ने इन कारों को रायपुर से किराए पर लेकर आए थे. पुलिस ने छात्रों और उनके अभिभावकों को थाना बुलाया है.

