सुनेत्रा पवार को मिली NCP की जिम्मेदारी, अजित पवार की मौत के एक महीने बाद पार्टी ने लिया फैसला, पार्थ जाएंगे राज्यसभा

विमान दुर्घटना में अजित पवार के निधन के बाद राज्य की राजनीति ने एक नया मोड़ ले लिया है. अजित पवार के पास मौजूद उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सुनेत्रा पवार को सौंप दी गई थी. इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी. पिछले कुछ दिनों से दोनों एनसीपी दलों के विलय की चर्चा चल रही थी, लेकिन अब अजित पवार की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनिच्छा के चलते यह चर्चा फिलहाल टल गई है. अब दिवंगत अजित पवार की पत्नी और राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. पार्टी की बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है. कहा जा रहा है कि सुनेत्रा पवार के पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राज्य में एक नए सुनेत्रा युग की शुरुआत हो गई है.

सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति अजीत पवार की जगह पार्टी की कमान संभाली है। 26 फरवरी को उन्होंने आधिकारिक रूप से पद ग्रहण किया। इससे पहले पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

31 जनवरी को उन्हें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वह राज्य के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं। अजीत पवार के निधन के बाद पैदा हुए नेतृत्व संकट में उन्हें एनसीपी विधायक दल का नेता भी चुना गया था।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में पार्टी के सभी महत्वपूर्ण और वरिष्ठ नेता, साथ ही कुछ अन्य नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे.

वहीं दूसरी ओर, अजित पवार और सुनेत्रा पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार को भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. उनके राज्यसभा सांसद बनने की संभावना है.

इस बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के बड़े नेता VSR कंपनी का एयरक्राफ्ट इस्तेमाल नहीं करने का निर्णय लिया है. अजित पवार के विमान हादसे के बाद VSR कंपनी के खिलाफ एकनाथ शिंदे का बड़ा कदम माना जा रहा है.

रोहित पवार ने इस फैसले का ट्वीट कर स्वागत किया है. रोहित पवार लगातार इस मामले में एयरक्राफ्ट कंपनी VSR और DGCA पर FIR दर्ज कराने की कोशिश में जुटे हैं.

दूसरी ओर, एनसीपी की आज की बैठक में फैसला हुआ कि अजित पवार के बेटे पार्थ पवार राज्यसभा चुनाव में एनसीपी अजीत गुट के उम्मीदवार होंगे. एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने यह घोषणा की.

अब राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सुनेत्रा पवार पर आ गया है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल होंगे, जबकि महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सांसद सुनील तटकरे के पास रहेगा. प्रफुल पटेल ने सुनेत्रा पवार के नाम की घोषणा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!