कुएं में मां-बेटे का शव मिलने से सनसनी; दो दिन से लापता थी महिला…

एमपी/टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भेलसी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय महिला काशीबाई लोधी और उनके 2 वर्षीय मासूम बेटे अभिजीत के शव मिले हैं।

दरअसल, काशीबाई अपने दो वर्षीय बेटे अभिजीत के साथ पिछले दो दिनों से लापता थीं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना बल्देवगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कल शाम जब खेत पर काम कर रहे ग्रामीण पानी लेने कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने कुएं में महिला और बच्चे के शव तैरते हुए दिखे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। सभी पहलुओं और संभावित कारणों पर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। यह घटना बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के भेलसी गांव की है। महिला और बच्चे दो दिन से लापता बताए जा रहे थे। कुएं में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब परिजनों से पूछताछ कर रही है और आसपास के इलाके में भी जांच कर रही है ताकि मौत के पीछे का कारण स्पष्ट हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!