CG Weather : प्रदेश में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात….

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून के फिर से सक्रीय होते ही कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हुई है. राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बदली और बूंदाबांदी की स्थिति रही. बिलासपुर में 28 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सड़कों और घरों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश स्थानों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई. कुछ इलाकों में बादल जमकर बरसे. राजधानी रायपुर में सुबह से काले बादल आसमान में छाए रहे. इसके बाद बारिश भी हुई. सबसे ज्यादा 28 सेमी पानी बिलासपुर में गिरा. अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में 30 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम राजनादगांव में 21.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों को लेकर मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक 18 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहने के अलावा बारिश की भी संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और लो प्रेशर सिस्टम

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका अमृतसर, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना, निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. प्रदेश में 18 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

रायपुर समेत इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रायपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, महासमुंद, सक्ती में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!