
लाइफ स्टाइल। सावन का महीना चल रहा है और अब तीज व रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहारों की रौनक शुरू होने वाली है। इन खास अवसरों पर घर में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हालांकि आजकल बाजार में मिठाइयों की भरमार है, लेकिन मिलावट और गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे में अगर आप इस बार अपने परिवार के लिए घर पर ही स्वादिष्ट और शुद्ध मिठाई बनाना चाहते हैं, तो सेवइयों की बर्फी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह मिठाई स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ कम समय में तैयार हो जाती है और इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती।

सेवइयों की बर्फी की खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली लगभग सभी सामग्री आसानी से घर में मिल जाती है। दूध, सेवइयां, खोया, चीनी और सूखे मेवों से बनने वाली यह मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। अगर आप त्योहार पर मेहमानों को कुछ अलग परोसना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपकी मिठाई की थाली की शान बढ़ा सकती है।
सामग्री
भुनी हुई पतली सेवइयां-2 कप
मावा (खोया)-1 कप
चीनी-1 कप
दूध-आधा कप
देसी घी-3–4 बड़े चम्मच
बादाम -8–10 (कटे हुए)
काजू -8–10 (कटे हुए)
पिस्ता -1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
इलायची पाउडर-आधा छोटा चम्मच
सजावट के लिए थोड़ा-सा पिस्ता और बादाम
विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें। अगर सेवइयां पहले से भुनी हुई नहीं हैं, तो उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद इन्हें हल्का ठंडा करके छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें, ताकि बर्फी काटने में आसानी हो।
- अब उसी कड़ाही में मावा डालकर 2–3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें। जब मावे से हल्की खुशबू आने लगे, तब इसमें दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए और मिश्रण गाढ़ा होने लगे।
- अब इसमें भुनी हुई सेवइयां, इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम, काजू व पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिला लें। कुछ मिनट तक पकाने के बाद जब मिश्रण गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें।
- अब एक प्लेट या ट्रे पर थोड़ा-सा घी लगाकर उसे चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को इसमें डालकर चम्मच या स्पैचुला की मदद से समान रूप से फैला दें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर हल्के हाथों से दबा दें, ताकि ड्राई फ्रूट्स अच्छी तरह चिपक जाएं।
- मिश्रण को 30–40 मिनट तक ठंडा होने दें। जब यह पूरी तरह सेट हो जाए, तब अपनी पसंद के अनुसार चौकोर या डायमंड शेप में काट लें। आपकी स्वादिष्ट सेवइयों की बर्फी तैयार है।
इन बातों का रखें ध्यान
- बेहतरीन स्वाद के लिए ताजा मावा और अच्छी गुणवत्ता वाली सेवइयों का इस्तेमाल करें।
- अगर आप मिठास कम पसंद करते हैं, तो चीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम कर सकते हैं।
- अधिक रिच स्वाद के लिए इसमें थोड़ा-सा नारियल का बुरादा या केसर भी मिलाया जा सकता
