छतरपुर। जिले के लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अनोखी घटना ने सभी को चौंका दिया है। एक महिला ने एक ऐसे नवजात को जन्म दिया है, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं।
जैसे ही यह खबर फैली, अस्पताल में बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर इस बच्चे की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे पूरे देश में हलचल मच गई है। अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ इस मामले को देखकर हैरान हैं।
कंजॉइन्ड ट्विन्स’ का है मामला
डॉक्टरों ने बताया कि यह एक दुर्लभ ‘कंजॉइन्ड ट्विन्स’ का मामला है। गर्भ में जुड़वां बच्चे पल रहे थे, लेकिन एक बच्चे का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं हो सका और उसका धड़ नवजात के पेट से जुड़ गया, जिससे यह अनोखा रूप सामने आया।
अजूबे की चर्चा जोरों पर
जन्म के समय बच्चे का वजन लगभग 3 किलोग्राम था। अस्पताल में इस अजूबे की चर्चा जोरों पर है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम इस नवजात की निगरानी कर रही है। यह घटना न केवल चिकित्सा विज्ञान के लिए एक चुनौती है, बल्कि मानवता के लिए भी एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है। इस अनोखे जन्म ने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कुदरत के खेल कितने अद्भुत और रहस्यमय हो सकते हैं।
इस बच्चे को बेहतर इलाज के लिए हम एयर एंबुलेंस के द्वारा जबलपुर भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं जिससे बच्चों को बेहतर इलाज मिल सके। – डॉ. आरपी गुप्ता, सीएमएचओ छतरपुर

