BOB LBO Recruitment : लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई

BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 2482 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। जो उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा में बतौर लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। बता दें, इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 07 सितंबर है।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए उन पात्रताओं की होगी जरूरत

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है।
  • जिन उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री है। वे इस भर्ती में आवेदन करने के पात्र हैं।
  • उम्मीदवारों के पास एक वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार जिस भी राज्य से इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे। उनके पास उस संबंधित राज्य की भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जोकि इस प्रकार है।

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 850 रुपये
एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला: 175 रुपये

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, बैकिंग जागरूकता, सामान्य और वित्तीय ज्ञान और रीजनिंग आदि विषयों से 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 120 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती भी की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन, पात्रता, आयु और सैलरी सहित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देश सकते हैं।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 Notification Direct Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!