UCC पर धनेंद्र साहू ने कहा – समाजों की प्रथाओं से नहीं होनी चाहिए छेड़छाड़, जल संरक्षण को लेकर भी सरकार को घेरा

रायपुर। UCC को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा है कि विभिन्न समाजों की अलग-अलग प्रथाएं है, जिस पर प्रहर नहीं होना चाहिए। हमारी संस्कृति, हमारे रीति रिवाज सब अलग-अलग हैं।UCC में सबसे बड़ी चिंता इसी बात की है। लिव इन रिलेशनशिप समाज के लिए चिंता का विषय हो गया है। इस पर जिम्मेदारी होनी चाहिए, इससे पैदा हुए विभिन्न समस्याओं का हल क्या होगा यह सुनिश्चित होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने समय-समय पर निर्देश दिए हैं। दोनों के बीच सामंजस्य बनाकर  सरकार को फैसला करना चाहिए।

मास्टर प्लान को लेकर धनेंद्र साहू ने कहा, 2022 में मास्टर प्लान की तैयारी की गई थी। कई कारणों से सरकार बचना क्यों चाहती है उसको लाया ही नहीं गया। कैपिटल कॉम्प्लेक्स की बात कर रहे हैं, यह भी ठंडे बस्ते में है। रायपुर से राजनांदगांव तक मेट्रो चलाने की बात थी, यह भी ठंडे बस्ते में है। कहीं भी इस विषय पर सरकार की सोच नहीं है।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के बयान पर पलटवार करते हुए धनेंद्र साहू ने कहा, सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। एक तरफ हजारों की संख्या में स्कूल बंद कर रहे हैं। प्रदेश में एक लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद रिक्त हैं। सरकार कह रही है 50 हजार शिक्षक भर्ती करेंगे। अभी तक शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है। युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। किसी तरह से शिक्षकों की भर्ती नहीं कर रहे हैं और कर भी नहीं पाएंगे

कांग्रेस के प्रशिक्षण पर बीजेपी के बयान पर धनेंद्र साहू ने कहा, बीजेपी को अपना घर देखना चाहिए। कांग्रेस स्वयं सक्षम है।संगठन सृजन अभियान के तहत नई ऊर्जा झोकी जा रही है। पहले जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण हुआ अब ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण हो रहा है। इसे देखकर भाजपा घबरा रही है। इससे कांग्रेस काफी मजबूत हो रही है। भाजपा उल्टे सीधे बयान देकर लोगों को हतोत्साहित करने की कोशिश कर रही है।

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का बेहतर प्रदर्शन, इस पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साहू ने कहा, यह सब बोगस आंकड़े हैं।
सरकार दावा कर रही है तो आंकड़े प्रस्तुत करने चाहिए। कहीं ना एक भी बांध बनाए गए हैं ना कहीं जलाशय बनाए गए हैं।
जल संरक्षण नहीं कर रहे, ये लोग नदी को सूखा बनाने का काम कर रहे हैं। जब तक रेत है तब तक पानी है। पर्यावरण खाली कानून बनाकर रखा है कहीं कोई पालन नहीं हो रहा है। चुनौती देने तैयार हूं, सरकार साबित करे कि कहां जल संरक्षण के लिए काम हुआ है।

बीजेपी के पोस्टर पर धनेंद्र साहू ने कहा, बीजेपी को कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता देखकर घबराहट हो रही है। कुछ भी ऊलजलूल आरोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं। घोर जातिवादी तो RSS और बीजेपी है। दूसरों को नसीहत देना बंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!