एयरपोर्ट पर बड़ा हादसाः IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया

Indigo Flight Hits Pole At Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही इंडिगो फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल हो गया। इससे IndiGo फ्लाइट पोल (VDGS पोल) से टकरा गया। इससे फ्लाइट का आगे वाला हिस्सा (नोज) पूरी तरह डैमेज हो गया। गनीमत रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। किसी को चोटें नहीं आई।

इंडिगो के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि यह मुंबई से श्रीनगर आई इंडिगो फ्लाइट से जुड़ी एक मामूली घटना थी। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। घटना की वजह और उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच संबंधित अधिकारी तय प्रक्रियाओं के अनुसार करेंगे।

दरअसल इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 ने सुबह नवी मुंबई से उड़ान भरी थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी थी। इंडिगो की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, विमान वीटी-एनओजी को श्रीनगर एयरपोर्ट के बे नंबर 06 पर पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल हो गया और डीजीएस यानी विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम के पोल के टकरा गया। हादसे में फ्लाइट का नोज पूरी तरह डैमेज हो गया। घटना के बाद विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर उतारा गया।

घटना की सही वजह अभी साफ नहींः इंडिगो

एयरलाइन के मुताबिक, यह घटना विमान के पार्किंग के दौरान हुई है। शुरुआती तौर पर विमान के पोल से संपर्क में आने की जानकारी सामने आई है। हालांकि घटना की सही वजह अभी साफ नहीं हुई है। अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जाएगी। इंडिगो ने कहा है कि घटना के कारणों और इससे जुड़े हालात की जांच निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारी करेंगे। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आएगी।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के शुरुआती बयानों से सिर्फ़ यह पुष्टि हुई है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित और बिना किसी चोट के हैं। पार्किंग के दौरान विज़ुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से टकराने के बाद वे सामान्य तरीके से विमान से सुरक्षित बाहर निकल आए। इस टक्कर से विमान के अगले हिस्से (नोज़ कोन/नोज़ सेक्शन) को नुकसान पहुंचा है। श्रीनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर जावेद अंजुम ने कहा कि एयरपोर्ट का कामकाज सामान्य है और फ्लाइट का आना-जाना तय समय के अनुसार हो रहा है। श्रीनगर एयरपोर्ट सभी यात्रियों और स्टेकहोल्डर्स के लिए सुरक्षित और सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!