WhatsApp पर AI चैट समरी कैसे जनरेट करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और फायदे

टेक डेस्क। WhatsApp के ग्रुप और इंडिविजुअल चैट में हर रोज कई सारे मैसेज आते हैं। अगर आपके ऑफिस के काम का ग्रुप वॉट्सएप पर बना है तो कुछ ही घंटों में कई मैसेज उसमें आ जाते हैं। ग्रुप और इंडिविजुअल चैट में आए मैसेज पढ़ने के चक्कर में कई बार कुछ जरूरी मैसेज छूट जाते हैं। यूजर्स को होने वाली इस असुविधा को दूर करने के लिए वॉट्सएप ने यूजर्स के लिए चैट समराइज फीचर पेश किया है। यह Meta AI से जुड़ा फीचर है, जो वॉट्सएप के ग्रुप और इंडिविजुअल चैट के मैसेज समराइज करता है।

मैसेज समराइज फीचर का इस्तेमाल कर यूजर्स यह पता कर सकते हैं कि उनके लिए कौन से मैसेज जरूरी हैं और किनका रिप्लाई करना महत्वपूर्ण है। अगर आप भी वॉट्सएप के मैसेज समराइजेशन फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हम स्टेप बाय स्टेप गाइड कर रहे हैं। वॉट्सएप का चैट समरी फीचर कंपनी धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है। ऐसे संभव है कि यह फीचर अभी कुछ यूजर्स को न दिखे।

WhatsApp मैसेज Ai-समरी फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

  • स्टेप 1 – सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ओपन करना है।
  • स्टेप 2 – अब आपको इंडिविजुअल या ग्रुप चैट ओपन करना है, जिसमें अनरीड मैसेज हैं।
  • स्टेप 3 – इसके बाद चैट ओपन होने पर अनरीड मैसेज का बटन दिखाई देगा। इस पर टैप करें।
  • स्टेप 4 – अब आपके स्क्रीन पर नई स्क्रीन दिखाई देगी, जिसमें टर्म्स को आपको एक्सेप्ट करना होगा और कंटीन्यू बटन दबाना है।
  • स्टेप 5 – कुछ समय बाद वॉट्सऐप पर आपको चैट की समरी दिखेगी, जिसे आप पढ़ सकते हैं।

वॉट्सएप के समराइज फीचर को यूज करने के फायदे

वॉट्सएप मैसेज को समराइज करने के लिए Meta AI इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। चैट समराइज की मदद से आप लंबे मैसेज थ्रेड्स को आसनी से पढ़ सकते हैं। इससे आपको लंबे समय बच सकता है।

इसके साथ ही WhatsApp ग्रुप चैट में जहां मल्टीपल यूजर्स मैसेज करते हैं। वॉट्सऐप ग्रुप चैट की एआई जेनरेटेड समरी कम शब्दों में पूरे कन्वर्जेशन समझने में मदद कर सकती है। इससे यूजर्स को यह प्राथमिकता तय करने में मदद मिलती है कि आपको किस मैसेज का रिप्लाई पहले करना है।

इसके साथ ही एआई समरी से आप प्रमोशनल मैसेज को इग्नोर कर सकते हैं। इसके साथ ही WhatsApp का दावा है कि एप के अंदर जेनरेट होने वाली चैट समरी 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से प्रोटेक्टेड रहते हैं। इसके साथ ही Meta AI भी अनरीड मैसेज की समरी जेनरेट करने के लिए प्राइवेट प्रोसेसिंग का उपयोग करता है, जिससे प्राइवेसी और सिक्योरिटी बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!