India Post GDS Vacancy: 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग में निकली भर्ती

India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 23,757 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण है और बगैर परीक्षा दिए सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। वे India Post GDS Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 19 सितंबर है। उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 23 और 24 सितंबर तक का मौका दिया जाएगा।

भर्ती संबंधित विविरण

जीडीएस के कुल 23,757 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सामान्य के लिए 10640 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 2160 पद, ओबीसी के लिए 4433 पद, एससी के लिए 3082 पद, एसटी के लिए 2773 पद, पीडब्ल्यू-A के लिए 192 पद, पीडब्ल्यू-B के लिए 227 पद, पीडब्ल्यू-C के लिए 178 पद और पीडब्ल्यू-DE के लिए 72 पद आरक्षित किए गए हैं।

10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

जीडीएस के लिए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें, उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा। उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

India Post GDS Recruitment 2026 Notification Direct Link

कैसे करें घर बैठे खुद अप्लाई

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जीडीएस के पदों पर खुद घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Click Here to Register लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, व्यक्तिगत व शैक्षणिक डिटेल आदि को दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
  5. अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल रख लें।

India Post GDS Recruitment 2026 Registration Direct Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!