दर्दनाक हादसा: हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाले मासूम छात्र की तालाब में डूबने से मौत….

सोनहत (कोरिया)। सोनहत विकासखंड अंतर्गत मझारटोला ग्राम पंचायत से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। प्राथमिक शाला एवं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टेंगनी निवासी प्रिंस सिंह पिता बिजेंद्र सिंह मझारटोला स्थित प्राथमिक शाला व हॉस्टल में अध्ययनरत था। बताया जा रहा है कि छात्र पास ही स्थित तालाब की ओर गया हुआ था, जहां गहरे पानी में समा जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस मौजूद है।

निगरानी और सुरक्षा को लेकर सवाल

निगरानी और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे बड़ा सवाल आश्रम/हॉस्टल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और बच्चों की देख-रेख को लेकर है. ऐसी जानकारी मिल रही है कि लड़का कल से ही लापता था. ऐसे में हॉस्टल समय के दौरान बच्चा अकेले तालाब की ओर कैसे पहुंच गया. क्या अधीक्षकों और कर्मचारियों द्वारा बच्चों की आवाजाही और उपस्थिति पर नियमित निगरानी नहीं रखी जा रही थी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!