केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान में विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, पात्रता फीस सहित डिटेल यहां करें चेक

जॉब डेस्क। सरकारी कंपनी सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) में इंजीनियरिंग ऑफिसर, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), टेक्नीशियन, टेक्निकल अटेंडेंट समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cpri.res.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती में शामिल होने के लिए योग्यता

इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में डिग्री के साथ 2024/2025/2026 का वैलिड GATE स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके अलावा अन्य पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/ 3 वर्षीय डिप्लोमा/ ITI सर्टिफिकेट/ 10th/ BA/ BSc./ B.Com/ BBA/ BBM/ BCA आदि किया हो। आवेदन की लास्ट डेट को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 30/ 28/ 35 साल से ज्यादा न हो।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 110 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद विवरण निम्नलिखित है-

पद रिक्तियां
इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1 (इलेक्ट्रिकल) 7
इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1 (सिविल) 1
इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) 10
इंजीनियरिंग असिस्टेंट (मैकेनिकल) 1
साइंटिफिक असिस्टेंट 2
तकनीशियन ग्रेड 1 (इलेक्ट्रिकल) 7
तकनीशियन ग्रेड 1 (मैकेनिकल) 2
टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड 1 37
असिस्टेंट ग्रेड II 29
मल्टी-टास्किंग स्टाफ ग्रेड 1 (वॉच एंड वार्ड ड्यूटी) 14
कुल 110

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले पोर्टल cpri-app.onlineapplication.org.in/#/ पर जाएं।
  • होम पेज पर रजिस्टर पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करें और पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद Login के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट करें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

CPRI Vacancy 2026 Online Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

आवेदन शुल्क

Engineering Officer Gr.1, Scientific Assistant, Engineering Assistant पदों पर आवेदन के साथ उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1000 रुपये वहीं Technician Gr.1, Assistant Gr. II, Technical Attendant Grade 1 पदों पर आवेदन के लिए फीस 700 रुपये जमा करनी होगी। शुल्क भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!