
मेष: कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। कारोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा।
वृषभ: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें और सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
मिथुन: कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी करीबी का व्यवहार परेशान कर सकता है। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।
कर्क: परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में चिंता हो सकती है। मां के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है, बातचीत से समाधान निकालें।
सिंह: अधूरे काम पूरे करने में सफलता मिलेगी। कारोबार में साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं। संतान की उपलब्धि से खुशी होगी। आर्थिक जोखिम लेने से बचें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर करें।
कन्या: आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। कारोबार में बदलाव या विस्तार की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। मौसम के बदलाव से सेहत प्रभावित हो सकती है।
तुला: पारिवारिक सहयोग और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराना उधार वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक: महत्वपूर्ण फैसले सोच-विचारकर लें। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल बनेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
धनु: मन में असमंजस की स्थिति रह सकती है। गुस्से में कोई निर्णय न लें। संपत्ति खरीदने से पहले दस्तावेजों की जांच करें। निवेश में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर: कामकाज में तकनीकी परेशानियां आ सकती हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच मानसिक तनाव से बचें। जीवनसाथी से किया वादा पूरा करें। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
कुंभ: लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ और कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। मित्र की मदद करने का अवसर मिलेगा।
मीन: कार्यक्षेत्र में सुधार और सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। संतान के भविष्य को लेकर भागदौड़ संभव है। घर की सजावट पर खर्च बढ़ सकता है।
