अस्पताल के बाथरूम में घुसा खूंखार तेंदुआ; मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

कवर्धा। शहर के हृदय स्थल स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया।

मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि तेंदूआ जंगल से भटककर शहर की ओर पहुंचा है। इसकी भनक आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

वन विभाग ने शुरु किया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। DFO समेत वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर तैनात हैं।

error: Content is protected !!