
RRB Station Master Vacancy 2026: आरआरबी की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। इस बार नोटिफिकेशन से स्टेशन मास्टर के पदों को अलग कर दिया गया है। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अब Station Master पदों के लिए अलग से भर्ती निकाली जाएगी। उम्मीद की जा रही है अगले सप्ताह तक इस वैकेंसी के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन लिए जायेंगे।
500+ पदों पर वैकेंसी आने की उम्मीद
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए अलग से 500+ पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी। कैटेगरी वाइज भर्ती की डिटेल अधिसूचना जारी होने के साथ साझा कर दी जाएगी।
स्टेशन मास्टर पदों के लिए योग्यता
स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल होनी अनिवार्य है।
सिंगल एग्जामिनेशन से होगा चयन
स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए पहले CBT परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
स्टेशन मास्टर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रतिमाह एवं रेलवे की ओर से दी जाने वाली अन्य सुविधाएं/ भत्ते प्रदान किये जायेंगे।
